शनिवार, 28 मार्च 2020

प्रगतिवाद क्या है तथा उसकी विभिन्न प्रवृत्तियों का वर्णन

            प्रगतिवाद क्या है?
           _____________
प्रगतिवाद सामाजिक यथार्थवाद के नाम पर चलाया गया वह साहित्यिक आंदोलन है जिसने जीवन और यथार्थ के कटु सत्य को उत्तर छायावाद में प्रश्रय मिला और जिसने सर्वप्रथम यथार्थवाद की ओर समस्त साहित्यिक चेतना को अग्रसर होने की प्रेरणा दी। प्रगतिवाद का उद्देश्य था----साहित्य में सामाजिक यथार्थवाद  को प्रतिष्ठित करना जो छायावाद की विकृतियों को नष्ट करके एक नई साहित्य और नए मानव की स्थापना की और सामाजिक सत्य के विभिन्न स्तरों को साहित्य में प्रतिपादित होने का अवसर प्रदान करें। वर्ग संघर्ष की साम्यवादी विचारधारा और उस संदर्भ में मानव की कल्पना इस साहित्य का उद्देश्य था। इसके मूल प्रेरणा मार्क्सवाद से विकसित हुई थी। इसका लक्ष्य था---- जनवादी शक्तियों को संगठित करके मार्क्सवाद और भौतिक यथार्थवाद के आधार पर निर्मित मूल्यों को प्रतिष्ठित करना । इसकी मूल स्थापना सिद्धांत रूप से प्रगतिशील थी इसलिए इस साहित्यिक आंदोलन को प्रगतिशील आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है।
             प्रगतिवाद की प्रमुख प्रवृतियां
            _______________________
           धर्म तथा रूढ़ियों का उच्छेद तथा यथार्थ चित्रण ----मार्क्सवाद का अनुयाई  प्रगतिवादी कवि धर्म को अफीम की तरह घातक और विनाशकारी समझता है। ईश्वर, स्वर्ग, धर्म, नरक, आत्मा- परमात्मा आदि की बातें उसके लिए ढकोसला मात्र है । उसकी दृष्टि में व्यक्ति और समाज ही एकमात्र सत्य है। उसका मूल प्रतिपाद्य सामाजिक अर्थव्यवस्था है। वर्तमान की आंखों देखी की बात करता है। आदर्श से उसे चिढ़ है और वर्तमान पर ही उसकी आंखें गडी हैं। उसका विश्वास है कि भौतिक द्वंदके परिणाम स्वरुप ही इस सृष्टि का विकास हुआ है। वह विश्व के विभिन्न धर्मों और जातियों की कटु आलोचना करता है। मार्क्स की भांति ही वह मानवता को आर्थिक पलड़े पर तौलता है। वह देवी देवताओं की नहीं भौतिक समृद्धि की पूजा करता है। संघर्ष और क्रांति ही उसकी आस्था है। वह इसे ही सृष्टि विकास का मूल स्वीकार कर आगे बढ़ता है। प्रगतिवादी साहित्य कल्पना के स्वप्निल आकाश से उतरकर यथार्थ की खुरदरी भूमि पर खड़ा हुआ है। उच्च वर्गीय चकाचौंध की जगह गरीबों के भूखे नंगे बच्चों तथा नर नारियों के प्रति उसे विशेष सहानुभूति है।

शोषकों के प्रति आक्रोश और शोषितों के प्रति सहानुभूति----मार्क्सवादी सिद्धांतों के अनुरूप ही प्रगतिवाद भी वर्तमान युग को मजदूर वर्ग के उत्थान और पूंजीवाद में विनाश का युग मानता है । उसकी कविता का मूल स्वर है
" हो यह समाज  चिथड़े - चीथड़े
 शोषण पर जिसकी नींव पड़ी" ।
  वर्तमान अर्थव्यवस्था के दावेदार पूंजीपतियों, सेठ, उद्योगपतियों के प्रति उसके मन में घोर आक्रोश है। वहीं उनपर डटकर प्रहार करता है और अपने क्रांतिकारी स्वरों से संपूर्ण व्यवस्था  में उथल- पुथल  मचा देना चाहता है।
         " कवि कुछ ऐसी तान सुनाओ
           जिससे उथल-पुथल मची जाए" ।
 प्रगतिवाद सर्वहारा वर्ग के हितों का रक्षक है। उसका दृढ़ विश्वास है कि जब तक इस संपूर्ण व्यवस्था का संपूर्ण विनाश नहीं होता है, मजदूर और किसान शोषित होते रहेंगे। पूंजीवादी व्यवस्था द्वारा चूस लिए गए भूखे- नंगे लोगों का वीभत्स चिंतन प्रगतिवाद का उद्देश्य है। निराला की बादल राग शीर्षक कविता का अंतिम खंड उदाहरणीय  है जिसमें अस्थि पंजर किसान का दृश्य चित्रण है--
     " जीर्ण बाहु है जीर्ण शरीर।
       तुझे बुलाता कृषक अधीर।।
       चूस लिया है उसका सार।
        हार मात्र हीन है आधार।।"
 सुख-सुविधाओं के सभी उपकरणों का निर्माता मजदूर उन से वंचित है और उन्हीं के खून पसीने से सिंचित धरती पर पूंजीपति वर्ग  इठला-इठला कर राज्य कर  रहा है। यह कैसी विडंबना है? प्रगतिवाद का सारा प्रयास मजदूरों के उत्थान और शोषकों के विनाश के लिए है।

नवीन परिवर्तन और क्रांति का आह्वान---- प्रगतिवाद संपूर्ण आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था की अमूल चूल परिवर्तन का हिमायती है । वह एक ऐसा वर्ग विहीन समाज की व्यवस्था करना चाहता है, जिसमें ना तो कोई शोषक हो और न ही कोई शोषित।   इसके लिए वह मात्र वैचारिक क्रांति का ही नहीं अपितु खूनी क्रांति का भी समर्थन करता है। वह पुरातन के ध्वंस पर नवीन मानवता का निर्माण करना चाहता है।
          नष्ट- भ्रष्ट हो जीन पुरातन।
           ध्वंस- भ्रंश के जड़ बंधन ।।
           पावक पग धर भाव नूतन।
           हो पल्लवित नवल मानव पन।।
परिवर्तन का अग्रदूत यह कवि  शोषित मानवता को भीषण संघर्ष और रक्तपात तक की सलाह देता है।
 उ।          " उठ समय मोर चाले
                 धूल धूसर वस्त्र मानव
                 देह के ही रक्त से तू
 दे।            देह के कपड़े रंगा ले"

  विस्तृत मानवता एवं अंतर्राष्ट्रीय ता----- प्रगतिवाद का  विषय है संपूर्ण मानवता एवं उसका कल्याण। वह मात्र भारत जैसे पूंजीवादी व्यवस्था वाले देश में ही क्रांति नहीं चाहता बल्कि द्वितीय विश्वयुद्ध की विभीषिका भी उसकी दृष्टि पत्र में है। हिरोशिमा की बर्बादी के लिए जिम्मेवार अमेरिका को कोसते हुए प्रगतिवादी कवि कहता है----
       "  हिरोशिमा का शाप एक दिन
           न्यूयार्क भी मेरी तरह हो जाएगा
           जिसने मिटाया है मुझे वह
          भी मिटाया जाएगा!"
 संप्रदायिक दंगे, आकाश छूती महंगाई, बेकारी, झूठी नेतागिरी ,भुखमरी, टैक्सों के बढ़ते दबाव ए सब प्रकृति वादी प्रभाव के प्रमुख विषय हैं। लेकिन प्रगतिवाद इन सब को मात्र राष्ट्रीय धरातल पर नहीं अंतरराष्ट्रीय धरातल पर देखता है। संपूर्ण विश्व का शोषित वर्ग उसकी सहानुभूति का विषय है।

 बौद्धिकता और यथार्थ  का अतिरे य ---- प्रगतिवादी कवि विश्व की प्रत्येक घटना को अपनी खुली आंखों से देखता है । और उन्हें अपनी बुद्धि के पलड़े पर तोलता है। पूर्व आस्था और परंपराओं का वह अंधानुगाम नहीं है। बुद्धि और तर्क ही उसकी मान्यताओं की कसौटी है। यही कारण है कि मार्क्स के तर्कपूर्ण और यथार्थ सिद्धांतों का उपासक है। जो भी हो भारत जैसे स्वतंत्र उन्मुख देश को इनके यथार्थवादी चिंता ने एक और भी नवीन आलोकित पथ प्रदान किया जिस पर चलकर अपने देश की यह गति और भी तीव्र हो गई।

 सामाजिक चिंतन और नारी संबंधी दृष्टिकोण----- प्रगति  वाद समाज की वर्तमान दुर्दशा को पूंजी पतियों की देन मानता है । और उसका यह दृढ़ विश्वास है कि जब तक जाति वर्ग और धर्म के सामाजिक बंधन समाप्त नहीं होंगे, अमन-चैन का वातावरण तैयार नहीं होगा। ये सभी बंधन विकसित मानवता की राह को अवरुद्ध करते हैं। प्रगतिवादी कवि का मानना है कि धर्म, जाति, वर्ग की उलझन में उलझा मनुष्य आगे की ओर देख नहीं पाता और उत्तरोत्तर शोषण का शिकार होता जाता है। नारी को भी प्रगतिवादी कविता शोषित और दलित मानता है इसी कारण उसकी मुक्ति के लिए भी स्वर बुलंद करता है              " योनी नहीं है रे नारी
                 वह मानवी प्रतिष्ठित
                 उसे पूर्ण स्वाधीन करो
                   वह रहे न नर पर अवसित ।"

मार्क्स रूस चीन का उन्मुख गान तथा नारेबाजी का साहित्य---- प्रगतिवादी कवि  मार्क्स को अपना गुरु मानता है। उसे रूस और चीन की साम्यवादी शासन व्यवस्था से प्रेरणा मिली है। लाल क्रांति उसका सबसे बड़ा नारा है। और उसके माध्यम से वह संपूर्ण विश्व में उथल-पुथल मचा देना चाहता है। जैसे साम्यवाद के मसीहा उसकी धर्मगुरु हैं। साम्यवादी समाज की स्थापना में उसे स्वर्णिम विहान दिखाई पड़ता है।
         " साम्यवाद के साथ स्वर्ण युग
          करता मधुर पदार्पण
          मुक्त निखिल मानवता करती
           मानव का अभिवादन"
   निष्कर्स पूंजी वादी  अर्थव्यवस्थाके अंधकार में भटकते हुए मनुष्य को मार्क्स का साम्यवाद तृतीय प्रकाश मय नेत्र के रूप में मिला है। पंत जी मार्क्स की वंदना करते हुए कहा हैं---- 
        " धन्य मार्क्स चिर तमा क्षण
पृथ्वी के उदय शिखर पर
 तुम त्रिनेत्र के ज्ञान चक्षु से
 प्रकट हुए प्रलयंकार"
 प्रगति वादी कवि लाल रुष को अपने आदर्शों के जीवित रूप में देखता है। उसे ही भावी मानवता की सबसे बड़ी आशा समझता है।
                  फिर मिलेंगे.....btkhi.blogspot.com

हिन्दी के प्रमुख आलोचक एवं उनकी देनa

 आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी  यूं तो हिंदी आलोचना का सूत्रपात भारतेंदु युग में ही हो चुका था। किंतु हिंदी आलोचना मुख्यतः आचार्य महावीर प्र...